पटना । बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित इंटर वार्षिक परीक्षा एक फरवरी (बुधवार) से शुरू होगी। इसके लिए राज्य भर में 1464 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें 1318227 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 681795 छात्र और 636432 छात्राएं शामिल हैं।
हर दिन दो पाली में परीक्षा ली जायेगी। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। परीक्षा संबंधित सारी परीक्षा शुरू होने के दस मिनट पहले तक ही मिलेगा केंद्र पर प्रवेश सुविधाओं के लिए बिहार बोर्ड द्वारा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक कंट्रोल रूम खोला गया है।
पहली बार इंटर परीक्षार्थियों की पहचान के लिए यूनिक आईडी दी गई है। इससे फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान आसानी से हो जाएगी। यह जानकारी बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। पहले दिन प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा होगी।
द्वितीय पाली में हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। प्रथम पाली 9.30 बजे से 12.45 बजे तक और द्वितीय पाली में 1.45 से पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले तक केंद्र पर प्रवेश मिलेगा।




