आ’तंकी सा’जिश को लेकर ए’नआईए ने दा’यर की चा’र्जशीट, विस्तार से…

नई दिल्ली : एनआईए ने मंगलवार को पटना निवासी मोहम्मद मोहसिन अहमद के खि’लाफ आ’तंकी सा’जिश को लेकर चा’र्जशीट दायर की है उसपर आ’ईएसआईएस आ’तंकियों के साथ मिलकर देश वि’रोधी ग’तिविधि में शामिल होने का आ’रोप है।

एनआईए ने कहा कि अहमद भारत में आईएसआईएस के समर्थकों से धन जुटाने और क्रिप्टो मुद्रा चैनलों के माध्यम से अपने सीरिया स्थित आकाओ को धन भेजने में भी शामिल था, जिससे आईएसआईएस को आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

एनआईए ने दिल्ली की विशेष अदालत में यह आरोप पत्र दाखिल किया है। एनआईए ने पिछले साल 25 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था।

आतंकवाद रोधी एजेंसी ने एक बयान में कहा, जांच से पता चला है कि अहमद ने आईएसआईएस विचारधारा के प्रचार के लिए एक आईएसआईएस हैंडलर और अन्य लोगों के साथ साजिश रची, जिसका अंतिम उद्देश्य भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाना और उन्हें संगठन में भर्ती करना था ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading