पटना में दरवाजे पर खड़ी बारात में ब’हस, दारोगा के ममेरा भाई समेत दो गं’भीर

पटना में बीती देर रात बेखौफ अपराधियों ने शादी समारोह में गोलीबारी की जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयांटाल स्थित मधुर मिलन मैरिज हॉल के पास की है। बताया जाता है कि आरा में तैनात दरोगा अजय कुमार की शादी मधुर मिलन मैरिज हॉल में थी जहां उस समय बारात लग रही थी।

Bihar :पटना में कंकड़बाग के कॉम्युनिटी हॉल के दरवाजे पर बारात में बहस,  दारोगा के ममेरा भाई समेत दो गंभीर - Bihar: Brother Of Inspector Shot In  Marriage Function In Kankarbagh ...रात करीब 12 बज रहे थे तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बेखौफ अपराधियों ने अचानक गोलीबारी करनी शुरू कर दी। गोलीबारी होते ही वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। सभी इधर उधर भागने लगे। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। इस गोलीबारी में हॉल के गेट पर खड़े अजय कुमार के ममेरे भाई राम कृष्ण नगर निवासी चंदन कुमार (26) और धनरुआ निवासी टेंट कर्मी प्रदुम्न उर्फ प्रदीप पासवान (25) घायल हो गए।

परिजनों को दोनों को आनन फानन में पीएमसीएच में भर्ती कराया। चन्दन कुमार को सिर में गोली लगी है जबकि प्रदुम्न को जांघ में गोली लगी है । फिलहाल चंदन की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक के अनुसार उसके बचने की उम्मीद बहुत कम बताई जा रही है। फिलहाल दोनों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। चंदन आईसीयू में भर्ती हैं। घटना मंगलवार की रात्रि 11:00 बजे की है।

बारात लगने के क्रम में कार चालक से हुई थी बहस 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बारात लग रही थी। इसी क्रम में वहां से गुजर रहे एक कार चालक और बारातियों में किसी बात को लेकर बहस हो गया। इसी दौरान बारातियों ने कार चालक को पीट दिया।कार चालक ने जाते जाते   कहा कि ठहरो बताता हूं। कुछ देर बाद ही बाईक पर सवार अपराधी वहां पहुंचे और दनादन गोली चलाने लगे जिसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading