लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस दावे का मजाक उड़ाया कि वह फिर से भाजपा से हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करेंगे।पासवान ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए बार-बार पार्टियों और लोगों का इस्तेमाल किया है और अपने मौजूदा सहयोगी राजद और भाजपा को छोड़ दिया है।
फर्नांडिस-यादव जैसे नेताओं से भी किया ऐसा व्यवहार
उन्होंने कहा, इस्तेमाल करना और फेंक देना (यूज एंड थ्रो) उनकी संस्कृति का हिस्सा है। जॉर्ज फर्नांडिस और शरद यादव जैसे नेताओं के साथ भी उन्होंने ऐसा ही व्यवहार किया। वह उपेंद्र कुशवाहा के साथ भी इसी तरह का व्यवहार कर रहे हैं। कुशवाहा 2019 तक भाजपा के सहयोगी थे, 2021 में जद (यू) में शामिल हो गए थे। उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का इसमें विलय कर दिया था।
भगवा पार्टी के जवाब में नीतीश ने दिया था ये बयान
नीतीश ने सोमवार को कहा था कि वह भाजपा के साथ फिर से गठबंधन करने के बजाय ‘मरना’ पसंद करेंगे, क्योंकि भगवा पार्टी ने कहा था कि जनता दल (यूनाइटेड) के ‘अलोकप्रिय’ नेता के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
अपराधियों का हौसला बढ़ा रही सीएम की चुप्पी


