मुज़फ्फरपुर : बोचहां में जमीन वि’वाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिं’सक झ’ड़प

बोचहां : बल्थी मुशहरी गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

झारखंड में बीते 3 साल में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की 12 बड़ी घटनाएं हुईं  - Lagatar
एक पक्ष के मो. अंसार की पत्नी मजहरी खातून ने मंसूर आलम पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने आरोपित घर बना रहा है जिससे उसका घर से निकलना बंद हो जाएगा। विरोध करने पर आरोपित ने अपने लोगों के साथ लाठी-डंडे व धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया।

वहीं, दूसरे पक्ष के मंसूर आलम की पत्नी रिजवाना खातून ने पुलिस को बताया कि मजहरी खातून अपने बेटे-बेटियों के साथ आकर जबरन दो फीट जमीन छोड़ने का दबाव बनाया। इंकार करने पर मारपीट की। थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading