उप डाकपाल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

समस्तीपुर : रोसड़ा उपडाकघर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोसड़ा के डाकपाल शैलेश कुमार सिंह के सेवानिवृत होने पर विदाई दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने डाक विभाग में शैलेश कुमार सिंह के कार्य को अभूतपूर्व व प्रेरणादायक बताया।

दुर्गा बाबू ने शैलेश कुमार के उपलब्धि पर चर्चा करते हुए कहा कि दूरसंचार क्रांति के बाद जब डाक विभाग के सामने कई चुनौतियां सामने थी उस समय शैलेश कुमार सिंह ने डाक विभाग के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व जनता को डाक विभाग से जोड़ने के लिए दिन रात मेहनत की। जिसका साकारात्मक परिणाम भी डाक विभाग को मिला।

दुर्गा प्रसाद सिंह ने शैलेश कुमार सिंह के कार्य को प्रशंसनीय व अनुकरणीय बताया। विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता डाक निरीक्षक रोसड़ा द्वारा किया गया।

बता दें कि शैलेश कुमार सिंह समस्तीपुर प्रधान डाकघर में जनसंपर्क निरीक्षक के पद पर कार्य कर चुके है। इस दौरान डाक विभाग की कई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया। उससे लोग बड़ी संख्या में लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading