सोनपुर में देसी श’राब बरामद, दो मोबाइल चोर समेत पांच गए जेल

सोनपुर: एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर सोनपुर और नयागांव में शराब एवं अवैध बालू के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सोनपुर थाने के रहीमपुर गांव में शनिवार की शाम छापेमारी कर पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब बरामद किया। वहीं छापेमारी के दौरान एक धंधेबाज, दो शराबी को भी गिरफ्तार कर लिया।

पड़ोसी राज्यों से 42 % ज्यादा महंगी देसी शराब, इसलिए प्रदेश में अवैध शराब  की खपत ज्यादा | Country liquor is 42% more expensive than neighboring  states, hence the consumption of illicitगुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पुलिस बल के सहयोग से किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि रहीमपुर गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ वहां के सुरेश कुमार नामक धंधेबाज, शराब पीने के आरोप में मुकेश कुमार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि वैशाली में छापेमारी कर चोरी के मोबाइल के साथ वहां के धर्मवीर मल्लिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर पहलेजा ओपी प्रभारी विश्वमोहन राम ने बताया कि सुल्तानपुर गांव में छापेमारी कर बजरंग चौक के एक दुकानदार के चोरी गए मोबाइल के साथ वहां के भगवान पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading