रोहतास में महिला को ध’क्के मार घर से निकाला, पुलिस भी इंसाफ दिलाने में ना’काम

रोहतास: जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरेर कला गांव से एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता ने अपनी सुरक्षा को लेकर रोहतास एसपी से गुहार लगाई है। घटना को लेकर सुमंति देवी ने बताया कि बीते 5 फरवरी को वह अपने कमरे में बैठी थी।

तभी ससुराल वालों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे घर से बाहर निकाल दिया तथा उसके सामान भी बाहर फेंक दिया। वहीं इस पूरे घटना का सुमंति ने वीडियो भी बना लिया। लेकिन ससुराल के लोगों ने उससे मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। हालांकि मोबाइल बनने के बाद बनाए गए वीडियो सुरक्षित मिले हैं।

घटना की शिकायत लेकर सुर्यपूरा थाना पहुंची विवाहिता ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो सूर्यपुरा थाना की पुलिस अपनी गाड़ी से उसे उसके ससुराल लेकर गई। लेकिन यहां ससुराल पक्ष ने पुलिस के सामने भी विवाहिता को घर में रखने से मना कर दिया। विवाहिता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग रसूख वाले हैं जिसके कारण सुर्यपुरा थाना की पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading