सीवान में गजब किया वकीलों ने, बाइक चो’र को पकड़ा और कोर्ट परिसर में कपड़े उ’तारकर पी’टा

सीवान जिले में वकीलों ने सिविल कोर्ट परिसर में ही एक युवक की पिटाई कर डाली। दरअसल, युवक को वकीलों ने बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ऐसे में बिना कुछ समझे ही युवक की पिटाई कर दी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कानून के जरिए दूसरों की मदद करने वाले वकील खुद ही कानून हाथ में ले लिए।

Bihar:सीवान में गजब किया वकीलों ने, बाइक चोर को पकड़ा और कोर्ट परिसर में कपड़े उतारकर पीटा - Bihar Lawyers Beat Up Bike Thief In Siwan Court Premises - Amar Ujala Hindiबता दें कि चोरी की यह घटना सीवान महादेवा थाना एरिया के तहत आने वाले सिविल कोर्ट परिसर की है। बाइक चोरी करते हुए वकीलों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया था। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और कोर्ट परिसर में ही युवक की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवक को कपड़े भी फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को थाने पर ले गई। युवक नगर थाना एरिया के तहत आने वाले मेलश्वरी चौक का है, जिसका नाम आकाश कुमार है।

वकीलों का कहना है कि इससे पहले भी युवक यहां से कई बार बाइक चोरी कर चुका है। इकता ही नहीं युवक मोबाइल भी चोरी किया है। ऐसे में युवक की इस हरकत से वकील भी गुस्से में थे और युवक को दोबारा चोरी करते हुए पकड़े जाने पर पिटाई कर दी।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading