बस स्टैंड में व’र्चस्व को लेकर पटना में गैं’गवार, झारखंड के ट्रांसपोर्टर को गो’लियों से किया छ’लनी

पटना. पटना में बस एजेंटी के विवाद और वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई. गोलीबारी की इस घटना में गोली लगने से एक ट्रांसपोर्टर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के मसौढ़ी मोड़ के समीप स्थित बैरिया बस स्टैंड की है. मृतक की पहचान झारखंड के हजारीबाग जिला निवासी ट्रांसपोर्टर कृपाशंकर सिंह के रूप में की गई है, जो पटना से बिहारशरीफ चलने वाले सतनाम बस के मालिक बताए जाते हैं.पटना में हुई हत्या की घटना के बाद मामले की जांच के लिये पहुंची पुलिसकृपाशंकर सिंह पटना में रह कर बस चलवाने के साथ-साथ बैरिया बस स्टैंड में बस एजेंटी का भी काम करते था. बताया जाता है कि कृपाशंकर सिंह का एजेंटी को लेकर अपने विरोधियों के साथ विवाद चल रहा था. विवाद के क्रम में ही बुधवार की रात्रि दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गए और दोनों गुटों में जमकर गोलीबारी हुई. इसी दौरान विरोधी गुट के लोगों ने कृपाशंकर सिंह को एक के बाद एक कर चार गोलियां मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के संबंध में मृतक के दोस्त और बैरिया बस स्टैंड में मंटू ट्रांसपोर्ट के मैनेजर ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि बस स्टैंड में एजेंटी को लेकर आए दिन विवाद चलता रहता है. उन्होंने बताया की स्थानीय रंगदारों द्वारा वर्चस्व को लेकर ट्रांसपोर्टरों से रंगदारी की भी मांग की जाती है. ब्रजकिशोर शर्मा ने पुलिस के समक्ष अपराधियों के नाम भी गिनाए हैं. अगमकुआं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने एजेंटी के विवाद में कृपाशंकर सिंह की हत्या की बात कहते हुए जल्द ही हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.

थानाध्यक्ष की मानें तो मृतक कृपाशंकर सिंह आपराधिक चरित्र का व्यक्ति था, जिस पर कई थानों में दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि कृपाशंकर सिंह हाल ही में कृष्णा रथ के मालिक रवि चौधरी हत्याकांड मामले में जेल से छूट कर बाहर आया था. थानाध्यक्ष ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किए जाने की भी बात कही है. फिलहाल पुलिस हत्यारों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुटी है.

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.