2 को सुबह भारत पहुंचेंगे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, मिलकर आए राजद MLC बोले- नौजवान हुई किडनी

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव 12 फरवरी की सुबह भारत आएंगे। 11 फरवरी की रात सिंगापुर से चलेंगे और रविवार को स्वदेश आ जाएंगे। अगर इस लंबी यात्रा के दरम्यान परेशानी नहीं हुई तो वह उसी दिन पटना भी आ सकते हैं। राजद के विधान पार्षद विनोद जायसवाल ने उनसे मुलाकात कर लौटने के बाद सीवान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष की किडनी नौजवानों की तरह काम कर रही है और डॉक्टर भी उनकी सेहत की प्रगति से संतुष्ट हैं। राजद अध्यक्ष के पटना आने को लेकर फैसला परिवार उनकी हालत और स्वास्थ्य जरूरतों के हिसाब से लेगा।

70 साल के बीमार सजा काट रहे लालू, आज भी बाजीगर हैं या जादूगर, जानिए -  Political importance of RJD supremo lalu prasad yadav in coming polls  Jagran Special

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading