दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज में हंगामा, छात्रों को रिजल्ट के बदले मिली ह’वालात

दरभंगा. दरभंगा के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पिछले दिनों से रणक्षेत्र बना हुआ है. कारण रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप. इसको लेकर छात्र और टीचर आपस में उलझे गए. छात्र अपनी बात मनवाने के लिए लगातार टीचर के साथ बहस बाजी करते रहे. कॉलेज प्रशासन द्वारा बात नहीं मानने पर छात्र मारपीट पर उतारू हो गए. इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना यूनिवर्सिटी थाने को दी. मामले की गंभीरता को देखते मौके पर दरभंगा के SDPO अमित कुमार के अलावा से सदर SDO स्पर्श गुप्ता सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच छात्रों को समझने का प्रयास किया लेकिन छात्र अपनी बात पर अरे रहे.

Students created ruckus in Polytechnic College - पॉलिटेक्निक कॉलेज में  छात्रों ने किया हंगामाइंटरनल परीक्षा में किया गया फेल- पीड़ित छात्र
पीड़ित छात्रों का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन इंटरनल परीक्षा में ज्यादातर लड़को को फेल कर दिया या तो कम नंबर दिया गया. जबकि छात्र दूसरे जगह दिए परीक्षा में पास हैं. ऐसे में उन्होंने कालेज प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा की जानबूझ कर छात्रों को फेल किया गया है. इससे छात्रों का एक वर्ष बर्बाद हो जाएगा.

मामला बनने के बदले बिगड़ता देख आखिरकार पुलिस ने सख्ती दिखई और कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर थाने चली गयी. हलाकि यहां भी छात्र कॉलेज प्रशासन के साथ साथ पुलिस से नोकझोंक करते दिखाई दिए.कॉलेज के प्रोफेसरों के साथ छात्रों के दुर्व्यवहार भी किया गया. खुद प्रिंसपल ने आरोप लगाया है.

छात्र कर रहे थे 30 में 30 नंबर की डिमांड- प्रिंसपल
कॉलेज के प्रिंसिपल ने छात्रों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी छात्र इंटरनल परीक्षा में पास है. लगभग सभी छात्रों को तीस नंबर के परीक्षा में 27 या 28 नंबर दिए गए हैं. उन्होंने छात्रों पर आरोप लगाते हुए कहा की छात्र 30 में 30 नंबर की मांग कर रहे हैं. जो गलत है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा की परीक्षा में वैसे ही छात्र फेल किये हैं, जो परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए या जिसने कुछ पेपर पर लिखा ही नहीं था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading