सीतामढ़ी:कैश लूटने आये अ’पराधी, नकद नहीं मिला तो गु’स्से में ब्रांच मैनेजर को ही मा’र दी गो’ली

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक फाइनेंस कंपनी में शुक्रवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने कैश लूटने की कोशिश की, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। नकद नहीं मिलने पर गुस्से में अपराधियों ने ब्रांच मैनेजर को ही गोली मार दी। इस बाद लुटेरे दो कर्मियों से मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गये।

Bihar News: चार अपराधी आये थे कैश लूटने, नकद नहीं मिला तो ब्रांच मैनेजर को ही  मार दी गोली - four criminals attempt to loot and shot branch manager in  sitamarhi biharजख्मी ब्रांच मैनेजर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुनौरा थाना पुलिस मामले जांच कर रही है। बताया गया है कि शहर स्थित पुनौरा थाना क्षेत्र के गौशाला चौक पर एलएनटी फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। शाम में हथियार से लैस चार अपराधियों ने कार्यालय में घुसकर ब्रांच मैनेजर को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

कैश नहीं मिला तो ब्रांच मैनेजर को मारी गोली

ब्रांच मैनेजर के मुताबिक लूटपाट की नीयत से अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जख्मी मैनेजर संतोष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मैनेजर को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जख्मी मैनेजर सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के लक्षमिनिया गांव निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading