थाने की महिला सिपाही को छेड़ा… पो’र्न वीडियो दिखाने को कहा, एसपी ने थानेदार को नाप दिया

आरा: अपने ही थाने की महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में संदेश के पूर्व थानाध्यक्ष दीपक झा बुरी तरह फंस गये हैं। एएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने उनको सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। निलंबित अवधि के लिए उनका मुख्यालय पुलिस लाइन बनाया गया है।

यूपी में पोर्न सर्च करने वालों को पुलिस भेज रही अलर्ट? जानें वायरल SMS की  हकीकत – News18 हिंदीइस मामले को लेकर पिछले तीन फरवरी को ही आदेश जारी कर दिया गया है। आरोप है कि पंचायत चुनाव के समय से ही थानाध्यक्ष संदेश थाने की सीसीटीएनएस इकाई में तैनात महिला सिपाही को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि वो महिला सिपाही को गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे थे। अकेले में अश्लील भाषा का प्रयोग किए जाने का भी आरोप लगा।

थानेदार पर लगे महिला सिपाही को तंग करने के गंभीर आरोप

आरोप है कि थानेदार महिला सिपाही को मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने का दबाव देते थे और एक बार तो सिपाही की बांह नाखून तक गड़ा दिया गया था। इसका विरोध महिला सिपाही ने कई बार किया, लेकिन वह थानेदार होने का रौब झाड़ कर उसके साथ गलत व्यवहार करते थे। इसके बाद आजिज आकर महिला सिपाही ने विभाग के वरीय पदाधिकारी से मिलकर थानेदार की शिकायत की।

इस शिकायत को लेकर ASP भोजपुर ने मामले की जांच कर पूरी रिपोर्ट भोजपुर एसपी को सौंप दी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही थानेदार पर कार्रवाई की गई है। मामले के सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। थानेदार पर की गई कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading