समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर में एक बेरहम पिता की करतूत सामने आई है. जहां एक 6 वर्षीय अपनी बच्ची को पिता ने महज 10 के लिए बेरहमी से पिटाई कर दी. मामला जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव का है. पिता की पिटाई से बच्ची बूरी तरह घायल हो गई.जख्मी बच्ची की पहचान उक्त गांव निवासी मंटू राय की 6 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है. जख्मी बच्ची के पिता ने बताया कि वह ठेला चलाता है और दिन भर मजदूरी कर जब घर वापस लौटा तब बच्चे घर पर नहीं रहती थी. इससे गुस्सा हो गया.
जानिए पूरा मामला
पिता के द्वारा कई बार बच्ची बाहर जाने से माना किया करता था. इसके बावजूद रात को सोने के लिए दूसरी जगह चली जाती थी. जिससे उसके पिता काफी नाराज रहते थे. जिसके बाद बच्ची अपने ही घर से 10 रुपए चुरा ली, उस पैसे से बिस्किट खरीद कर खा गई. जिससे आक्रोश में आकर पिता ने अपनी बच्ची को बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई. जिससे शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट आई और पैर भी फैक्चर हो गया.
जख्मी बच्ची न्याय की कर रही मांग
पिटाई के बाद बच्ची की स्थिति काफी गंभीर हो गई. जिसके बाद बेरहम पिता ने उसे इलाज के लिए बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां से चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए रेफर कर दिया. जहां बच्ची का इलाज जारी है.
खाना की बच्ची से बातचीत करने के दौरान जख्मी बच्ची ने बताया कि पिता द्वारा उसकी मां को भी पिटाई कई बार की थी. जिससे तंग आकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई. जिसके बाद पिता ने उसे भी बेरहमी से पीट, जिससे बच्ची का भी दहशत में है और न्याय की मांग करते हुए बेरहम पिता को जेल भेज देने के बाद कह रही है.


