बिहार मेट्रिक परीक्षा 2023: कटिहार में मैट्रिक परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गि’रफ्तार….

बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा यानी कक्षा 10 के एग्जाम के दौरान फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। परीक्षा के दूसरे दिन कटिहार में एक ‘मुन्ना भाई’ पकड़ा गया। वह मुफस्सिल थाना इलाके के एक एग्जाम सेंटर में किसी दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस मामले में परीक्षा केंद्र की भूमिका की भी जांच की जा रही है।बिहार के 1,426 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा की पहली पाली  संपन्‍न - Bihar board matriculation examination starts from todayजानकारी के मुताबिक कटिहार के न्यून पैटर्न इंटरनेशनल स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में मैट्रिक एग्जाम में एक मुन्ना भाई को पुलिस और दंडाधिकारी ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। उसका नाम विपिन कुमार है, वह छात्र दिलखुश कुमार के बदले परीक्षा दे रहा था। मामले की पुष्टि करते हुए सदर एसडीओ शंकर शरण ओमी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान उन्हें कुछ शक हुआ और जब तमाम दस्तावेज का मिलान किया गया तो परीक्षा दे रहा विपिन फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पाया गया। फिर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस फिलहाल परीक्षा केंद्र की भूमिका की जांच कर रही है।

बता दें कि सोमवार को मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन भी राज्य के अलग-अलग जिलों में 29 छात्र निष्कासित किए गए, जबकि 17 मुन्ना भाई पकड़े गए जो दूसरे की जगह एग्जाम दे रहे थे। पहले दिन सबसे ज्यादा सारण जिले में 7 छात्रों को नकल के आरोप में निष्कासित किया गया। वहीं नालंदा जिले में सबसे ज्यादा 12 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading