महिला को चलती ट्रेन में अचानक हुई प्रसव पीड़ा, गूंजी बच्चे की किलकारियां… जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ

छपरा: दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। इसकी सूचना फोन कर रेल प्रशासन को दी गई। इस सूचना पर भारतीय रेल के वरीय अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। रेलवे मेडिकल टीम को तैयार किया गया। जैसे ही ट्रेन वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंची, पहले से तैयार मेडिकल टीम ने ट्रेन की बोगी में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। बाद में जच्चा-बच्चा दोनों को उसी ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Varanasi:महिला को चलती ट्रेन में अचानक हुई प्रसव पीड़ा, कैंट स्टेशन पर बोगी  में गूंजी किलकारी - Woman Sudden Labor Pain In A Moving Train Baby Birth In  Farakka Express At Canttवाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे बेहतर यात्री सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है। यात्री जब भी मदद के लिए आवाज लगाते हैं, रेलवे के कर्मचारी हर कदम पर मौजूद रहते हैं। इसी क्रम में दिल्ली से मालदा टाउन जा रही गाड़ी सं-13414 फरक्का एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रा कर रही महिला यात्रा को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। 38 वर्षीय महिला यात्री लाल बानो को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही थी। उन्होंने अपने मोबाइल के माध्यम से बुधवार को 13ः12 पर रेल मदद पर अपनी समस्या बताई। इस सूचना पर रेलवे की ओर से तुरंत तैयारी शुरू कर दी गई।

ट्रेन के पहुंचने के पहले स्टेशन पहुंची मेडिकल टीम

फरक्का एक्सप्रेस के वाराणसी कैंट स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 5 पर पहुंचने के पहले ही मेडिकल टीम पहुंच चुकी थी। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पहुंची मेडिकल टीम महिला यात्री के बर्थ पर पहुंच गई। सबसे महिला के स्वास्थ्य की जांच की गई। फिर मंडल रेल चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टर आयुष श्रीवास्तव और डॉ. अमरनाथ ने प्रसव कराने का निर्णय लिया।

डॉक्टरों की टीम ने तुरंत केबिन खाली कराया। इसके बाद कपड़ा लगाकर बर्थ को कवर कर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। इसके बाद महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। मेडिकल टीम की ओर से महिला को आवश्यक दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। दोनों स्वस्थ्य है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading