सीवान: जन सुराज पदयात्रा के दौरान सीवान में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग मुख्य रूप से चार मुद्दे जैसे- जाति, हिन्दू- मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान और पुलवामा के नाम पर वोट करते हैं। वोट करने के लिए बिहार के लोगों के पास केवल दो ही विकल्प है – मोदी जी की भाजपा और लालू जी की लालटेन।
प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार का तो कोई दल ही नहीं है। वो कभी कमल पकड़ के लटक जाते है तो कभी लालटेन पकड़ कर। बिहार की जनता समझ ही नहीं पा रही है कि अगले चुनाव में नीतीश कुमार किसके साथ रहेंगे। बिहार में भाजपा को वोट इसलिए मिल रहा है क्योंकि लोग लालू जी के जंगलराज से बचना चाहते हैं। लालू जी के लालटेन को इसलिए वोट मिल रहा है क्योंकि मुस्लिम विरोधी पार्टी भाजपा से बचा जा सके।






