मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के द्वारा लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजकों, सरकारी अधिवक्ता सहायक एवं विभिन्न अधिनियमों के संचालनार्थ विशेष लोक अभियोजकों की नियुक्ति हेतु पूर्व से प्राप्त वैसे सभी अनुशंसा सूची जिसकी अवधि एक वर्ष से अधिक हो चुकी है, उसे रद्द करते हुए नये सिरे से अनुशंसा सूची विहित प्रपत्र में मांग की गई है।
अतः प्राप्त आदेश के आलोक में मुजफ्फरपुर जिला के लिए नीचे निम्नांकित पदों/अधिनियमों से संबंधित वादों के संचालनार्थ नये नियुक्ति हेतु विधि व्यवसाय में कार्यरत अधिवक्ताओं से संलग्न विहित प्रपत्र में आवेदन पर आंमत्रित किये जाते है। यह नियुक्ति सी0आर0पी0सी0 की धारा-24, पी0पी0 मैनुअल के नियम-138 एवं बिहार विधि पदाधिकारी (वचनवद्धता)
नियमावली-2021 के अधीन वर्णित प्रावधानों के अन्तर्गत की जायेगी, जो नीचे निम्नांकित हैः-
1 पद का नाम- लोक अभियोजक अधिवक्ता के रूप में कार्य अवधि/अनुभव 07 वर्ष
2 पद का नाम- अपर लोक अभियोजक अधिवक्ता के रूप में कार्य अवधि/अनुभव 07 वर्ष
3 पद का नाम-सरकारी अधिवक्ता, अधिवक्ता के रूप में कार्य अवधि/अनुभव 07 वर्ष
4 पद का नाम- सहायक सरकारी अधिवक्ता, अधिवक्ता के रूप में कार्य अवधि/अनुभव 07 वर्ष
विशेष लोेक अभियोजनक
1 पद का नाम खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, अधिवक्ता के रूप में कार्य अवधि/अनुभव 10 वर्ष
2 पद का नाम- अनुसूचित जाति/अनूसूचित जाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, अधिवक्ता के रूप में कार्य अवधि/अनुभव 10 वर्ष

3 पद का नाम- उत्पाद अधिनियम, कोर्ट नं0-01, अधिवक्ता के रूप में कार्य अवधि/अनुभव 10 वर्ष
4 पद का नाम- श्रम अधिनियम, अधिवक्ता के रूप में कार्य अवधि/अनुभव 10 वर्ष
5 पद का नाम- एन0डी0पी0एस0 अधिनियम, अधिवक्ता के रूप में कार्य अवधि/अनुभव 10 वर्ष
अतः आवेदन पत्र जिला विधि प्रशाखा, मुजफ्फरपुर में दिनांक- 15.02.2023 से दिनांक-28.02.2023 तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) कार्यालय अवधि में 11ः00 बजे पूर्वाह्न से 03ः00 बजे अपराह्न तक प्राप्त किये जायेगे। उक्त अवधि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।


