बेगूसराय में मोबाइल छी’नने के लिए पति के सामने मा’र दी पत्नी को गो’ली

बेगूसराय: बेखौफ बदमाशों ने लूट के दौरान बाइक सवार महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बखरी थाना क्षेत्र के जोकियाही पुल की है। बताया जाता है कि बाल्मीकि गांव निवासी प्रशांत पोद्दार अपनी पत्नी 32 वर्षीय मोना देवी और एक छोटे बेटे के साथ बुलेट पर सवार होकर हरी गिरी धाम मंदिर जा रहे थे।

तभी जोकियाही पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान मोबाइल छीनने का जब प्रशांत ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी, जोउसकी पत्नी मोना देवी को कनपटी में लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए बखरी खगड़िया सड़क को जाम कर विरोध किया। वारदात की खबर पर डीएसपी चंदन कुमार, बखरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खत्म करवाया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading