बांका में पंचायती राज विभाग के डाटा ऑपरेटर ने फां’सी ल’गाकर की आ’त्महत्या

बांका में पंचायती राज विभाग के डाटा ऑपरेटर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बाराहाट थाना क्षेत्र के बाराहाट बाजार की है। मृतक की पहचान जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पोसतैहया गांव निवासी परमेश्वर तांती के पुत्र बासुकी कुमार(27) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बासुकी बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के औरैया पंचायत में पंचायती राज विभाग में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।

Bihar:बांका में पंचायती राज विभाग के डाटा ऑपरेटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या  - Bihar: Data Operator Of Panchayati Raj Department Committed Suicide By  Hanging In Banka - Amar Ujala Hindi Newsकॉल रिसीव नहीं करने पर हुआ शक 

घटना के संबंध में मृतक के मकान मालिक का कहना है कि बासुकी के घर से बासुकी को बार बार फोन आ रहा था लेकिन बासुकी फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। इसी वजह से परिजनों ने मकान मालिक को फोन कर इस बात की सूचना दी। परिजनों के कहने पर जब  मकान मालिक कमरे में गए तो बासुकी को फंदे से लटका हुआ पाया।

मकान मालिक ने गटना की सूचना परिजन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए मृतक के चचेरे भाई अजित कुमार इस घटना को हत्या बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading