भोजपुरी और जातिसूचक गाना बनाने-बजाने औन सुनने वाले ध्यान दें। अब “भरतार करे मालिस”, “राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया” और देवरा ढोढ़ी चटना बा” जैसे अश्लील गाने सुनने को नहीं मिलेंगे। साथ ही जातिसूचक गानों पर रोक लगा दिए गए हैं। ऐसे गाने बजाने वालों कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से एक लेटर जारी किया गया है। इसमें सभी जिले के पुलिस अधिकारियों को जाति सूचक और अश्लील गानों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले के SP से कहा है कि अश्लील एवं विद्वेष फैलाने वाले गानों पर कार्रवाई करें। मुख्यालय का यह आदेश महाशिवरात्रि और होली पर्व को लेकर जारी किया गया है।





