पटना: ‘श’राब पी’कर बेटा मा’रपीट करता है, गु’हार लगाने आया हूं’

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार के बाहर फरियाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग अपनी पीड़ा बताते हुए रो पड़े. दोनों अपने शराबी बेटे से परेशान हैं. दोनों जनता दरबार में जाना चाहती थे, लेकिन नहीं जा पाए. पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि बेटा राहुल शराब पीता है. शराब पीने के बाद मारपीट भी करता है. जान से मारने के लिए रिवाल्वर भी कनपटी पर रख दिया था.

Thumbnail imageशराब पीकर हमलोगों को मारता है

राजधानी पटना से सटे विक्रम में रहने वाले सत्येंद्र शर्मा और उनकी पत्नी शीला मनी देवी अपने बेटे राहुल से परेशान हैं. बेटा शराबी है और शराब पीकर मां बाप को भी पीटता है. बेटे को पकड़वाया भी है. जेल भी गया है, लेकिन उसके बाद भी बेटे में कोई सुधार नहीं है. शराबी बेटे से परेशान होकर दोनों ने घर ही छोड़ दियाहै. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाने पहुंचे हैं.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है

शीला मनी देवी का कहना है कि शराब पीकर आता है. मारपीट करता है. तोड़फोड़ करता है. हम लोगों को खाने-पीने तक नहीं देता है. घर से भी निकाल दिया है. मुख्यमंत्री से न्याय के लिए गुहार लगाने पहुंचे हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही करवाया है, लेकिन अभी तक मिलने नहीं दिया गया है. डर कर हम लोग रेन बसेरा के आर ब्लॉक पर रह रहे हैं. घर जाएंगे तो पैर हाथ तोड़ देगा.

पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई हूं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई

शीला मनी देवी का कहना है कि पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. न्याय की गुहार लगाने मुख्यमंत्री के पास आई हैं. दर्द की ये दास्तां बताते हुए पीड़ित महिला रो पड़ीं .मुख्यमंत्री से हमको मिला दीजिए. जब से बेटे ने लव मैरिज किया है तब से और ज्यादा परेशान कर रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.