कार के उड़े प’रखच्चे, पर किसी को भी नहीं आई खरोच, इसे ही कहते हैं जाको राखे साइयां…

बक्सर: बिहार के बक्सर में सड़क दुर्घटना में कार के उड़े परखच्चे उड़ गए हैं लेकिन इसे लेकर अधिकारियों ने दावा किया है कि है कार सवार लोगों को खरोच तक नहीं आई है. घटना कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के ढाकाइच गांव के पास की बताई जा रही है. जहां अनियंत्रित होकर कार पलट गई. कार में सवार लोग नालंदा से यूपी के अंबेडकर नगर जा रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ है. वहीं घटना रविवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर घटी है.

Thumbnail imageकार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के ढकाइच गांव के पास हुई इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए हैं. पटना से बक्सर की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है लेकिन कथित तौर पर अंदर सवार व्यक्तियों को खरोच भी नहीं आई है. फिलहाल कार के आसपास कोई भी मौजूद नहीं था लेकिन थानाध्यक्ष का कहना है कि कार सवार बिल्कुल सुरक्षित हैं जो कि वाहन छोड़ अपने घर चले गए हैं.

‘जाको राखे साइयां’..

इसे देखकर वह कहावत याद आ गयी ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोई’. साथ ही इस हादसे के बाद यह भी सोचने की जरूरत है कि हम संभलकर वाहन को चलाएं. अन्यथा कभी जान-माल की क्षति भी हो सकती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.