डांसर का उसके ही कमरे से मिला श’व, आर्केस्ट्रा संचालक घर छोड़कर फ’रार

बेतिया: आर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक डांसर का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के बैठनिया भनाचक पंचायत के वार्ड नं 12 की है. न्यू मुस्कान म्यूजिकल आर्केस्ट्रा ग्रुप की नर्तकी का फंदे से लटका शव मिला है. इसे आर्केस्ट्रा में काम करने वाले आत्महत्या बता रहे हैं.

Thumbnail imageमृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला के नवाबनागर चपुकारी डांगर गांव निवासी स्व.सोम टुड्डू की 25 वर्षीय पुत्री कृष्णा कुमारी उर्फ निशा कुमारी के रूप में हुई है. निशा कुमारी मझौलिया के भनाचक बैठनिया पंचायत के वार्ड नं 12 निवासी जितेन्द्र पटेल के आर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती थी.

आर्केस्ट्रा डांसर का शव बरामद

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है. मझौलिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि नर्तकी का फंदे से लटका हुआ शव मिला है.

वहां मौजूद कुछ लड़कियों ने बताया कि फंदे से लटका उसका कमरे में शव पड़ा हुआ था. आर्केस्ट्रा संचालक घर छोड़कर फरार है. इस मामले में हत्या या आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर पुलिस की तफ्तीश चल रही है. आर्केस्ट्रा में काम करने वाले सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही लड़की के परिजनों के आने के बाद उनसे भी बाद की जाएगी. इस घटना के बाद आर्केस्ट्रा की बाकी लड़कियां सदमे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading