मुजफ्फरपुर में विवाहिता का म’र्डर; अ’वैध सं’बंध का किया वि’रोध, पति ने मा’र डा’ला

मुजफ्फरपुर में 26 साल की विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसका कसूर बस इतना था कि उसने पति के अवैध संबंध का विराध किया था। इतनी सी बात पर हैवान पति ने पहले बेरहमी से पीटा फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र स्तिथ मेघुआ मोरसंडी गांव की है। गुरुवार सुबह जब विवाहिता की लाश उसके घर से बरामद हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Bihar:मुजफ्फरपुर में विवाहिता का मर्डर; दूसरी महिला से अवैध संबंध का विरोध  किया, पति ने मार डाला - Bihar: Murder Of A Married Woman In Muzaffarpur;  Opposing Illegal Relationship ...

पुलिस के अनुसार, घरेलु विवाद में पति द्वारा हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मृत महिला की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित मझुअर निवासी गांव निवासी 26 वर्षीय माला देवी के रूप में हुई।

दूसरी महिला को घर पर लाता था
मामले में मृत माला देवी के भाई भागीरथ कुमार ने बताया कि बहनोई रंजीत दास का दूसरी महिला से संबंध था। वह कई बार उसे घर पर भी ले आता था। उसकी बहन जब विरोध करती तो मारपीट करता था। तीन साल पहले रंजीत ने माला को मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया। उस वक्त पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन, पुलिस ने उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया था। कुछ दिन तक सब सही चला। इसके बाद वह फिर से शराब पीकर घर आने लगा।


दूसरी शादी की धमकी देने लगा
भागीरथ कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात वह शराब पीकर घर आया और माला को दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा। माला ने इस बात का विरोध किया तो रंजीत ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। मामला के भाई ने आरोप लगाया कि रंजीत का गांव की एक महिला से अवैध संबंध है। उसके साथ वह कई बार रंगेहाथ पकड़ा गया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.