नालंदा: प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने की ख़ु’दकुशी, जांच में जु’टी पुलिस

नालंदा: जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के पॉश इलाका पटेल नगर शिवपुरी मोहल्ला में गुरुवार को 24 वर्षीय युवती की लाश कमरे में सीलिंग फैन के सहारे फंदे पर लटकी मिली। बिहार के नालंदा में प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां तो पति ने उठा लिया  यह बड़ा कदममृतका सिलाव के धरहड़ा गांव निवासी बिंदेश्वर प्रसाद की पुत्री अनीशा कुमारी है। बताया जा रहा है की युवती बहन के साथ राकेश रंजन के मकान में किराया पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। पड़ोसी घटना को खुदकुशी बता रहे है। हालाँकि ख़ुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

पड़ोसियों ने बताया कि युवती बीए. पास थी। तीन साल से बहन के साथ आर्मी के जवान राकेश रंजन के घर किराया पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। दोपहर में घटना का खुलासा हुआ है।

युवती की लाश फंदे के सहारे सीलिंग फैन से लटकी थी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। हालाँकि परिवारवाले घटना को खुदकुशी मानने से इनकार कर रहे है। मृतका के पिता किसान हैं।  थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.