शादी के घर में खुशियों पर लगा ग्रहण, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को ठो’का, तीन लोग घायल

नवादा. तेज रफ्तार के कहर ने शादी की खुशियों के घर को गमगीन कर दिया. यहां तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक ही मोटरसाइकिल पर तीन बाइक सवार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन फरार हो गया है। घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के जियापुर गांव के पास घटी जिसमें अर्जुन यादव उसकी पत्नी शोभा देवी और बेटा लक्ष्मण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार शाम को हुई. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया. इसमें महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. घायल लक्ष्मण कुमार ने बताया कि बहन की शादी 24 फरवरी को है. उसकी दूसरी शादी हो रही है. इसी की खरीददारी करने के लिए बाघी बरडीहा गांव गए थे. वहां से लौट रहे थे उसी दौरान या घटना घटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.