सहरसा : दारोगा के बेटे ने की आ’त्महत्या, पुलिस बोली- न’शे का आदी था युवक

सहरसा: बिहार के सहरसा में दारोगा के बेटे का शव बरामदहुआ है. सदर थाना क्षेत्र में देर शाम दारोगा के आवास पर उसके बेटे का शव पाया गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार दारोगा का बेटा नशे का आदी था. उसने नशे के कारण ही अपनी जान दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना सदर थाना क्षेत्र के सिसई अगवानपुर की है.

Thumbnail imageएएसआई के बेटे की मौत

इस घटना में मृतक युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सिसई अगवानपुर निवासी चंद्र मोहन पासवान के रुप में हुई है. वहीं मृतक के पिताजी वैशाली जिला अंतर्गत औद्योगिक थाना क्षेत्र में एएसआई के पद पर पदस्थापित हैं. जानकारी मिली है कि मृतक के माता पिता दोनों ही बाहर रहते हैं. उनलोगों के मुताबिक 22 फरवरी की देर शाम चंद्र मोहन पासवान अपने घर में पहुंचा और घर के अंदर ही खुद की जिंदगी समाप्त कर ली.

इधर, ग्रामीणों के मुताबिक युवक पटना में रहकर पढ़ाई करता था. उसी दौरान पटना में ही नशे का आदत लग गया था. नशे के सेवन को रोकने के लिए परिवार के लोग कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भी लेकर गए. जहां से भी युवक का कोई इलाज नहीं हो सका. इसके बावजूद भी उसने नशा का सेवन करना नहीं छोड़ा. वह युवक सप्ताह पहले घर आया था.

पुलिस ने दी हत्या की जानकारी

सदर थाना में एएसआई गोंडा राम सोय ने बताया कि मृतक के पिता के द्वारा जानकारी मिली है कि मृतक युवक पहले नशा का सेवन करता था. नशा सेवन को लेकर नशा मुक्ति केंद्र में इलाज भी कराया गया था. इसके बावजूद भी इलाज के बाद भी नशा का सेवन नहीं छोड़ा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि एक सप्ताह पहले युवक घर आया था. उसके बाद उसने 22 फरवरी की देर शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading