आरा: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और आरा लोकसभा सीट से सांसद राज कुमार सिंह (आरके सिंह) क्या सचमुच में नरेंद्र मोदी सरकार से नाराज हैं। क्या वह इस्तीफा देंगे? इसको लेकर अब चर्चाओं का बाजार गरम है। आरा के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री को उनकी ही पार्टी के छात्र विंग विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय की जमीन पर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने को लेकर उनके मुर्दाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं, आरके सिंह के साथ जमकर धक्का-मुक्की और हंगामा किया। वहीं अब केंद्रीय मंत्री का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मेरी फाइल रोक कर रखी गई है। इस वजह से वह दिल्ली जाकर पीएम मोदी को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
वायरल वीडियो में छात्रों से बातचीत में आरके सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि जल्द ही मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। वह कोई छोटे-मोटे नेता नहीं है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद भोजपुर जिले में कयासों का दौर जारी हो गया है। लोग अचानक उनके किसी की बात को पचा नहीं पा रहे हैं।
वायरल वीडियो में आरके सिंह कह रहे हैं, ‘हम नॉर्मल इंसान नहीं हैं, हम जाकर प्रधानमंत्री को इस्तीफा पेशकश करने वाले हैं। क्योंकि हमारा कुछ प्रपोजल रोक दिए हैं। इसलिए हमको कोई पॉलिटिक्स समझाता है तो ठीक नहीं है।’

उनका कहना है कि स्थानीय जनता सांसद के अफसरशाही रवैया के कारण नाराज हो गई है, जिसके कारण उनकी लोकप्रियता काफी लोगों के बीच में घट गई है। यही वजह है कि आरके सिंह इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं। यह वायरल वीडियो आरा का ही बताया जा रहा है, जिसमें वह कुछ लोगों के बीच में बैठे हुए हैं और बड़ी झल्लाहट के साथ बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बड़ी बात कह दी है। यह पहला मौका है जब केंद्रीय मंत्री को अपने ही पार्टी के नेताओं के को विभाजन का शिकार होना पड़ा है।



