पटना: बरसाने से लेकर देसी अंदाज तक, पटना में मिलेगा होली का हर रंग

पटना. अगर आप पटना में होली को लेकर कोई कार्यक्रम करना चाहते हैं या फिर पटना में किसी भी रंग में होली मनाना चाहते हैं, तो आपके कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए स्थानीय कलाकारों की टोली मौजूद है. होली बरसाने वाली हो या पारंपिक बिहारी स्टाइल, हर तरह के रंग में ढलकर अपने नृत्य से होली की रौनक बढ़ाती है तुल्लिका इंस्टीट्यूट से जुड़े आशीष कुमार जॉनी और सुदामा पांडे समेत कुल छः लोगों की टीम. सभी पटना सिटी के रहने वाले हैं. अभी होली का मौसम चल रहा है तो होली मिलन समारोह भी खूब होता है. ऐसे सरकारी या गैर सरकारी सभी कार्यक्रमों में इसी टीम को लोग बुलाते हैं और मस्ती करते हैं.

बिखेरा बरसाने वाली होली का रंग
पटना में प्रथम भूमिहार महिला समाज की महिलाओं के द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया था. इसी कार्यक्रम में सुदामा पांडे और आशीष कुमार जॉनी की टीम ने बरसाने वाली होली से महिलाओं को परिचित करवाया और खूब डांस किया.
सभी कलाकार कृष्ण और राधा के वेश भूषा में थे और लठमार होली का रंग बिखेर रहे थे. सुदामा ने बताया कि बरसाने वाली होली में पुरुष को महिला का वेश बनाया जाता है और महिलाओं की तरह श्रृंगार करवाया जाता है. सारे आभूषण पुरूषों को पहनाया जाता है और फिर लठ मार कर भगाया जाता हैं. बरसाने वाली होली फूल और गुलाल से खेला जाता है.
20 सालों से बिखेर रहे हैं रंग
सुदामा और आशीष की जोड़ी पिछले 20 सालों से इस तरह के कार्यक्रमों में लोगों का एंटरटेनमेंट करती आ रही है. इसके पहले सुदामा पांडे को बिहार म्यूजियम में एक सरकारी कार्यक्रम में भी विदेशियों के सामने बिहारी होली का रंग बिखरते हुए देखा गया था. सभी कलाकार पटना सिटी के रहने वाले हैं. तो अगर आप भी किसी कार्यक्रम के लिए इन्हें संपर्क कर सकते हैं. इनका मोबाइल नंबर 9334088700 है. इसके अलावा पूरे पटना सिटी में आशीष जॉनी मेहंदीवाले के नाम से जाने जाते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading