बिहार: नए गवर्नर ने बजट सत्र के पहले दिन गिनाईं राज्य सरकार की उपलब्धियां

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया। यह सत्र आज 27 फरवरी से 5 अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र के दौरान 28 फरवरी को राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले, सत्र की शुरुआत के पहले दिन नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने विधायकों से रचनात्मक भूमिका की अपील की। उन्होंने कहा कि सुशासन व विधि-व्यवस्था के लिए सुनियोजित तरीके से काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत विधानमंडल सत्र में दिख रहीं राबड़ी देवी भी।सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था में 40 मजिस्ट्रेट, 50 पुलिस पदाधिकारी के साथ 350 पुलिस जवान को तैनात किया गया है। इस बाबत डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को इस बात का सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी भी सूरत में अनधिकृत व्यक्ति की इंट्री विधान मंडल परिसर में नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विधान सभा, विधान परिषद् और सचिवालय क्षेत्र में बिना आई कार्ड के किसी भी व्यक्ति या वाहन का प्रवेश निषेध है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading