ब’म डिफ्यूज कर रहे थे पुलिस जवान तभी हो गया जो’रदार ध’माका, फल्गु घाट पर ब्ला’स्ट से ह’ड़कंप

गया: बिहार के गया में बम डिफ्यूज करने के दौरान धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में बम डिफ्यूज कर रहे BMP के दो जवान समेत 5 पुलिस कर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक जवान का हाथ भी उड़ गया। यह घटना कोतवाली थाने के किरानी घाट स्थित फल्गु नदी के पास हुआ। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सिटी एसपी बीएमपी 3 के अतिरिक्त प्रभार में चल रहे अशोक कुमार प्रसाद ने घटना की पुष्टि गया में की है।

bihar ke gaya me bomb blast se kohram 5 policeman ghayal janiye pura mamla  - बिहार के गया में बम डिफ्यूज कर रहे थे पुलिस जवान तभी हो गया ब्लास्ट फल्गु  घाटगया में बम डिफ्यूज के दौरान धमाका

जानकारी के मुताबिक, शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 21 दिसंबर 2022 को एक बदमाश गजनी के पास से ये बम जब्त किए गए थे। जब्त किए गए छह बमों को कोर्ट के आदेश पर निष्क्रिय करने के दौरान रविवार दोपहर अचानक ही ये ब्लास्ट हो गए। फल्गु घाट पर ये घटना हुई, जिसमें मौजूद बम निरोधक दस्ता बीएमपी- तीन के एएसआई शिव प्रसाद पासवान और जवान अर्जुन कुमार पंडित के अलावा कोतवाली थाने के दारोगा विद्या प्रसाद यादव, सिपाही प्रमोद कुमार और दिलीप कुमार घायल हो गए।

पांच जवान गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा कि बम निरोधक दस्ते के एएसआई और जवान बमों को निष्क्रिय करने के दौरान इससे संबंधित ड्रेस में नहीं थे। धमाके के बाद आनन-फानन में घायल सभी पुलिसकर्मियों को गया के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मी अर्जुन कुमार पंडित और शिव कुमार पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मगध मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया। फिर वहां से भी दोनों जवानों को पटना एम्स रेफर किया गया।

पटना एम्स में दो जवानों का चल रहा इलाज

पटना एम्स में तत्काल दोनों जवानों का इलाज शुरू किया गया। वही देर रात डीआईजी पटना एम्स पहुंचे और घायल से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना। इसी दौरान घायल के परिजनों से भी मुलाकात किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading