मधुबनी में दो पक्षों में हिं’सक झ’ड़प, चा’कूबाजी में युवक की मौ’त, एक ज’ख्मी

मधुबनी के मधवापुर स्थित साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित जिला टोल में रविवार की रात हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। मृतक की पहचान जिला टोल निवासी राजनारायण यादव के 22 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान सुनील यादव के 24 वर्षीय पुत्र गणेश यादव के रूप में की गई है। मृतक के स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल कायम है। पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही है।गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब 10 बजे रंजीत यादव अपने घर के छत पर साउंड बाक्स से गाना बजा रहा था। उनके घर के सामने स्थित पड़ोसी गणेश यादव ने इसपर आपत्ति व्यक्त की और गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज के बाद मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से चाकूबाजी होने लगी, जिसमें मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गया।

तीन साल से दो परिवार के बीच चल रहा विवाद

मृतक के स्वजन ने गांव के ही लालबाबू यादव, महेश यादव, गणेश यादव, शंभू यादव, पंचू और गुड्डू पर मिलकर युवक की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की मानें तो दोनों परिवार के बीच पिछले तीन साल से विवाद चल रहा था। रविवार की रात विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया और यह घटना घट गई। वहीं, घायल गणेश यादव का इलाज दरभंगा के आरबी मेमोरियल में चल रहा है।

गांव में कैंप कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस गांव में कैंप कर रही है। दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जाएगी। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.