राजधानी एक्सप्रेस में युवती से छे’ड़खानी करने वाला सेना का जवान गि’रफ्तार

बक्सर: दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सवार सेना का एक जवान साथ में यात्रा कर रही एक युवती से छेड़खानी करने लगा। मना करने पर भी वह नहीं माना तो बंगाल की मालदा निवासी युवती ने चलती ट्रेन में आरपीएफ के जवानों से इसकी शिकायत की।

UP : One army soldier arrested for molesting a woman in Dibrugarh Rajdhani Express - डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी, सेना का जवान गिरफ्तार

इसके बाद जवानों ने रेलवे के मुजफ्फरपुर कंट्रोल ऑफिस को इस बारे में सूचित किया। वहां से प्राप्त निर्देश पर राजकीय रेल पुलिस (जीरआरपी) व छपरा जंक्शन के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सोमवार की सुबह में लगभग चार बजे ट्रेन के छपरा पहुंचते ही आरोपित जवान को गिरफ्तार कर लिया।

वह बोगी नंबर बी-10 में सफर कर रहा था। गिरफ्तार सैनिक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी नवाब सि‍ंह का पुत्र विनीत कुमार बताया गया है। पीड़ि‍ता की शिकायत पर उसके विरुद्ध छपरा जंक्शन के जीआरपी थाने में प्राथमिकी की गई है। आगे की कार्रवाई के लिए जवान की नियुक्ति से जुड़े सेना मुख्यालय को सूचित करने की तैयारी की जा रही

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.