फोन पर बात कर रही थी महिला स्वास्थ्यकर्मी, तभी दीवार फां’दकर आया युवक और कर दी अ’श्लील ह’रकत

जमुई: बिहार के जमुई में महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ अश्लील हरकत की गई है. पीड़ित महिला के मुताबिक साल 2015 से वह सदर अस्पताल में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के तौर पर काम करती है. कभी भी उसके साथ कोई ऐसी घटना नहीं हुई. वह वहां बैखौफ होकर काम करती रही है लेकिन 10 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे जब वह किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी, तभी दीवार फांदकर एक युवक दौड़ा हुआ उसके पास आया और मुंह दबा दिया.फोन बात करने के दौरान महिला के साथ अश्लील हरकत

महिला ने बताया कि इसके पहले कि उसे कुछ समझ में आता उससे पहले ही वह उसके पास आया और उसके मुंह को अपने हाथ से दबा दिया. उसके बाद उस युवक ने उसके साथ गंदी हरकत करने लगा. अश्लील हरकत करने के बाद युवक वहां से भाग गया. युवक की अश्लील हरकत अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. उस फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

जमुई एसडीपीओ राकेश कुमार कि एक वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें एक युवक के द्वारा अश्लील हरकर करते हुए दिखाई दे रहा है. हमलोग इसका वेरिफेकेशन करवा रहे हैं. छानबीन के बाद मामले में कठोर कदम उठाए जाएंगे और आरोप को कड़ी सजा दिलाई जाएगी. जहां तक अस्पताल में महिलाओं की सुरक्षा की बात है तो यह पहला वाक्या है. आगे से ऐसा कभी नहीं होगा. हमलोग और अधिक सुरक्षा कड़ी करेंगे. महिलाएं अस्पताल में पूरी तरह से सुरक्षित हैं और बेखौफ यहां आ-जा सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading