युवक की बे’रहमी से ह’त्या, पहले चा’कुओं से गो’दा, फिर गमछा से गला घों’ट ली जा’न

दरभंगा : दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर में मंगलवार की सुबह एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रानीपुर स्थित रेलवे लाइन के किनारे तालाब से रूदन यादव के 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्वजन में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवक की हत्या के आरोप में गांव के आधा दर्जन लोगों पर आरोप। जागरणअमन के पिता ने बताया कि उनका पुत्र फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी का काम करता था। सुबह के चार बजे के आस-पास वह फोटोग्राफी करके घर वापस आ रहा था। इसी बीच उसे रेलवे कट के पास कुछ लोगों ने घेर कर चाकू से गोद दिया। इसके बाद गले में गमछा लगाकर उसकी हत्या कर दी।आपसी रंजिश में हत्या की आशंका

युवक के शव को घटनास्थल के पास ही तालाब में ठिकाने लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि वारदात को गांव के ही कुछ लोगों ने आपसी विवाद में अंजाम दिया है। उन्होंने अपने ग्रामीण लालो कुमार, गांधी यादव, लालबिहारी यादव, राजेश, अमित, दिलीप यादव, नीरज कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

हत्या के बाद शव को तालाब में फेंका

युवक के पिता ने कहा है कि होली के दिन कुछ विवाद हुआ था। इसे लेकर दो-तीन दिनों से झंझट चल रहा था। इसी को लेकर सभी आरोपितों ने उनके पुत्र को चाकू से गोदकर और गले में गमछा लपेटकर हत्या कर दी और शव को तालाब में ठिकाने लगा दिया। उधर, थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.