पप्पू यादव बोले- लालू यादव को टा’रगेट करके स’रकारी एजेंसियों का हो रहा दु’रुपयोग

बिहार के बेगूसराय पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने मंगलवार को ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज लालू यादव को टारगेट करके सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, जबकि भाजपा के किसी मंत्री या नेता के मामले में सीबीआई-ईडी चुप हैं। पप्पू यादव ने कहा कि देखा जाए तो श्रीजन घोटाले में सुशील मोदी सीधे-सीधे संलिप्त थे। लेकिन सीबीआई और ईडी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।Ed-cbi Action On Lalu Family:पप्पू यादव बोले- लालू यादव को टारगेट करके  सरकारी एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग - Pappu Yadav Says That Government  Agencies Are Being Misused By Targeting Lalu Yadav‘भाजपा राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर कर रही कार्रवाई’
इस दौरान उन्होंने बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ रुपये के साथ गिरिराज सिंह पकड़े गए थे। लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह सिर्फ राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर भाजपा की सरकार की ओर से लालू यादव के परिवार को परेशान किया जा रहा है।

‘तेजस्वी और नीतीश का गठबंधन खत्म करने की है मानसिकता’
पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा की मानसिकता सिर्फ इतनी है कि लालू यादव को परेशान करने के बाद तेजस्वी और नीतीश का गठबंधन खत्म हो जाएगा। इसके बाद नीतीश एक बार फिर भाजपा के साथ चुनावी दंगल में शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सारी बातों को जानते हुए भी नीतीश कुमार आज चुप हैं।
वहीं, उन्होंने तमिलनाडु में बिहार मूल के लोगों की पिटाई किए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह आग सिर्फ मनीष कश्यप के द्वारा फैलाई गई थी और मनीष कश्यप को इसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए।दरअसल, पप्पू यादव बीती रात बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे थे। जहां उन्होंने रेप पीड़िता नाबालिग बच्ची और उसके परिजनों से मुलाकात की। गौरतलब है कि पिछले दिनों आठ मार्च यानी होली के दिन साहेबपुर कमाल थाना के पंचवीर में एक व्यक्ति ने दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया था।

‘मिडिल क्लास के लोगों की यहां कोई इज्जत नहीं’
पप्पू यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज यहां महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। महिलाओं को सिर्फ उपभोग की वस्तु समझा जाता है। बिहार में सिर्फ नेता, दलाल, माफिया और जज को जीने का हक है। मिडिल क्लास के लोगों की यहां कोई इज्जत नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading