नालंदा में 12 घंटे के अंदर दूसरी ह’त्या, खेत से ना’बालिग छात्रा की ला’श ब’रामद

नालंदा: बिहार के नालंदा में नाबालिग समेत दो की हत्या से एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ खड़े हुए हैं. अभी महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी भी नहीं था कि एक नाबालिग छात्रा का ननिहाल में घर के पीछे झाड़ी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.नाबालिग छात्रा की हत्या से इलाके में सनसनी

बताया जाता है कि मंगलवार सुबह नाबालिग छात्रा का शव ओंगारी थाना क्षेत्र में घर के पीछे फेंका मिला था. मृतका की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार उर्फ पिंकू की बेटी मुस्कान कुमारी (13) के रूप में हुई है. वह रतनपुरा मध्य विद्यालय में 7वीं की छात्रा है. हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस वजह से उसकी हत्या की गई है.मृत लड़की के परिजन ने बताया कि बच्ची शाम 4 बजे से लापता थी. रात भर हमलोग इसकी खोजबीन में लगे रहे. सुबह 11 बजे के आसपास जानकारी मिली कि खेत में उसकी लाश पड़ी है, गले में दुपट्टा लगा है।

महिला की सिर कटी लाश बरामद

इससे पहले चिकसौरा थाना क्षेत्र के भुतही नदी से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का सिर कटी लाश बरामद की थी. अज्ञात महिला का शव दफन होने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा चिकसौरा थाना पुलिस को दी गई. जब वह मवेशी चराने नदी किनारे गए तो दुर्गंध आ रही थी, जिसकी जानकारी दूसरे लोगों को दी. उसके बाद इलाके में भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेहास्पद इलाके की खुदाई करवाकर शव को बाहर निकाला गया. उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.