खाकी वर्दी में प्रेम और रौ’ब दोनों जताती, 112 से पुलिस पहुंची तो पता चला दरोगा फ’र्जी है

सीवान : ऐसा भी होता है! वर्दी वाली गर्लफ्रेंड थी। प्यार के नाम पर आती और वर्दी का धौंस भी जमाती। गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड चल रहा था, लेकिन प्रेमी को शक था कि वह दरोगा है या नहीं। उसने 112 नंबर पर पुलिस को ही कॉल कर दिया। पुलिस पहुंची। पूछताछ हुई तो पक्का हो गया कि खाकी वर्दी में नजर आई प्रेमिका असल में पुलिसकर्मी थी ही नहीं। सीवान में अलग तरह का यह मामला सामने आया तो पुलिसकर्मियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।पटना की रुखसार के रूप में बताई अपनी पहचान
सीवान में फर्जी दरोगा ने पकड़े जाने के बाद प्रेमी को पति बताया, हालांकि उसने सिंदूर भी लगा रखा था। पुलिस के अनुसार, सीवान में रुखसार खातून नाम की एक महिला पकड़ी गई है, जिसने खुद को पटना निवासी बताया है। वह सीवान के एक युवक से प्रेम करती थी। वह अपने आप को दरोगा बताकर वर्दी में मुलाकात करती थी। प्रेमी बार-बार दिखाई जाने वाली धौंस से परेशान भी था। तंग आकर उसने ही पुलिस को सूचना दी। तब 112 की टीम ने मैरवा से उसे धर दबोचा और महिला थाने के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसकी वर्दी उतरवा ली और सादे कपड़ों में उसे थाने लेकर गई। महिला ने पुलिस जीप में पीछे बैठे प्रेमी को अपना पति बताया है।

जांच- कहां से लेकर आई वर्दी, क्या किया दुरुपयोग
सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने पुष्टि की कि मैरवा से एक फर्जी एसआई को पकड़ा गया है। पुलिस की असली वर्दी पहने हुए महिला पकड़ी गई है। उसने पुलिस की वर्दी कहां से ली, क्यों पहनकर आई थी, इस वर्दी का और कोई दुरुपयोग किया गया है या नहीं…ऐसे सवालों को लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला थाने में पूछताछ के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा कि इस तरह के गोरखधंधे के पीछे की वजह क्या थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading