वैशालीः बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर में एक महिला को अकेला पाकर मनचलों ने छेड़खानी की. जिसके बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए और मनचलों की ज़बरदस्त पीटाई की. हालांकि बाद में स्थानीय लोगों के बीच बचाव पर मनचलों को छोड़ दिया गया, लेकिन इसके पहले लोगों ने मनचलों पर जमकर हाथ साफ किया. बताया गया कि चाकसिकंदर रेलवे स्टेशन के पास बछवारा रेलखंड के 42 नंबर ढाला के पास अकेली महिला को देख रेल ट्रैक के बगल में बैठकर शराब पी रहे 3 युवकों ने महिला का पीछा किया था.
भीड़ ने की मनचले की पिटाई
दरअसल महिला को अकेला देखकर युवकों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला को शक हुआ और वह मौके से भाग निकली. वहीं, मनचलों द्वारा भाग रही महिला का पीछा भी किया गया लेकिन महिला के शोर मचाने पर खेत में कार्य कर रहे लोग जमा हो गए. पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें शक था कि महिला शराब बेचती है इसीलिए उसका पीछा कर रहे थे. जिसके बाद मनचलों की पिटाई शुरू हो गई. इसी बीच मौके से 2 बदमाश भाग निकले. जबकि एक युवक जिसको चलने में परेशानी थी, उसको लोगों ने पकड़ लिया. तब तक गांव के भी लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए जिसके बाद पकड़े गए युवक की जबरदस्त पिटाई की गई.
अकेला पाकर महिला का किया पीछा
युवक से जब पूछा गया तो उसने ने बताया कि उन्हें शक था कि महिला शराब बेचने का काम करती है इसीलिए वह सभी महिला का पीछा कर रहे थे. हालांकि बाद में मौके की नजाकत को देख कर कैमरे के सामने उसने खुद को बेगुनाह बताया उधर महिला ने मौके पर मौजूद लोगों को बताया कि वह ट्रेन से आ रही थी उसे अकेला पाकर शराब पी रहे लड़कों ने पकड़ना चाहा, जिसके बाद वह भागती हुई शोर मचाने लगी. उसकी आवाज सुनकर लोग जमा हुए और मनचलों को पकड़ लिया. जिसमें अन्य भाग गए जबकि एक पकड़ा गया. वहीं, ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक पंकज कुमार ने बताया कि वह महिला के साथ छेड़खानी नहीं कर रहा था. पिटाई के बाद उसे समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया.