मोतिहारी: बुधवार को मोतिहारी पुलिस द्वारा पिपराकोठी थाना अंतर्गत कुख्यात अपराधकर्मी कुणाल सिंह को उसके घर कुढ़नी से गिरफ्तार कर लिया गया। कुणाल सिंह के पास से एक AK-47 रायफल, एक चेक गणराज्य निर्मित पिस्टल, 45 चक्र गोली , 6 वॉकीटाकी के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में पिपराकोठी थाना अंतर्गत कांड दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले कुणाल सिंह पर कुल 17 आपराधिक घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज है।

