बिहार में मजदूरों पर मौसम का क’हर: आसमानी आफत ने ली महिला की जा’न, तीन गं’भीर

बिहार में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। इसका घातक असर शुक्रवार को देखने को मिला। गोपालगंज में चार मजदूर आसमानी आफत के शिकार बन गए। ठनका गिरने से का कर रहे चार मजदूरों में से एक की मौत हो गई तो तीन झुलसकर जख्मी हो गए। राज्य के कई इलाकों में आंधी और बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। शिवहर में इतना ओला गिरा की कश्मीर जैसा नजारा बन गया। मुजफ्फरपुर में रबि के साथ साथ लीची की फसल को काफी नुकसान हुआ।Weather: बिहार में मजदूरों पर टूटा मौसम का कहर, आसमानी से झारखंड की महिला मरी; तीन झुलसकर गंभीरगोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में स्थित ईंट भट्ठा यह घटना घटी। काम पर मजदूरों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। चपेट में आकर चार मजदूर झुलस गए जिनमें से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। बिजली गिरने से दो महिला मजदूर समेत तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। मृतका झारखंड के लोहरदगा जिले के सीटीओ गांव की पुष्पा थी। घायलों की पहचान भी कर ली गयी है। इनमें झारखंड के गुमला जिले की फूलमती बरला, रांची जिले के लाफूद गांव की शांति देवी और ट्रैक्टर चालक भुआल महतो शामिल हैं। चालक गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव का निवासी है। इलाज के लिए घायलों को पहले कुचायकोट सीएचसी में भर्ती कराया गया।  डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है।

उधर मृतका का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ईंट भट्ठा पर सभी मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली पर ईंट लाद रहे थे। इस बीच आकाशीय बिजली गिरी। चालक और मजदूर ठनकी की चपेट में आ गए। घटना स्थल पर ही महिला मजदूर पुष्पा की मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। मजदूर के मौत की सूचना स्थानीय पुलिस की मदद से उसके परिवार के सदस्यों को दी गई है। सूचना मिलने के बाद अपने गांव से गोपालगंज सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। उनका इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading