विछिप्त कैदी को पेशी के लिए टां’ग कर लाया न्यायालय, परिजनों ने इलाज के लिए कोर्ट से लगाई थी गुहार

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए एक कैदी को हाथ पैर बांध कर लाने का मामला सामने आया है. दरअसल कैदी मानसिक रूप अर्ध विछिप्त है. जिसका विडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कैदी को पुलिस वाले हाथ और पैर बांधकर कोर्ट में पेश किया गया. न्यायालय ले जाने के क्रम में कैदी लालू यादव का नाम लेकर कुछ बोल भी रहा था तभी वहां मौजूद लोगों ने विडियो बनाकर वायरल कर दिया.

परिजनों ने इलाज के लिए न्यायालय से से लगाई थी गुहार

बता दें कि मंडल कारा मधेपुरा के एक कैदी मानसिक रूप से अर्ध विछिप्त हो गया. इसके बाद कैदी के परिजनों ने इलाज के लिए रांची लेने जाने के लिए न्यायालय से गुहार लगाई थी. इसी सिलसिले में मंगलवार को पेशी के लिए उस कैदी को न्यायालय लाया गया था. चूंकी कैदी मानसिक रूप से बीमार था, इसलिए पुलिस ने माल मवेशी की तरह पहले हाथ पैर को पकड़ा फिर टांगकर जज साहब के सामने पेश किया गया. उसे देखने और विडियो बनाने वालों की भीड़ लग गई.

मधेपुरा मंडल कारा की व्यवस्था पर सवाल

मधेपुरा व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिये ले जाने के क्रम में कैदी लालू यादव का नाम लेकर कुछ बोल भी रहा था. पुलिस वीडियो बना रहे लोगों को बोल रहा है कि वीडियो मत लीजिए. वैसे मधेपुरा मंडल कारा में व्यवस्था ठीक नहीं रहने के कारण अक्सर कैदी बीमार होते ही रहते हैं. अब तक कई कैदी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. इतना ही नहीं न्यायालय से हाजत जाने के लिए कैदी तैयार नहीं हो रहा था तो फिर बलपूर्वक व्यवहार न्यायालय से हाजत चकबंदी को ले जाया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.