छा’पेमारी करने गई उ’त्पाद पुलिस की टी’म पर ह’मला, एक महिला सि’पाही ज’ख्मी, 2 वाहन भी तो’ड़े

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में शराब तस्करों ने उत्पात विभाग की पुलिस टीम पर हमला किया है. गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी करने गई उत्पाद पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने जमकर पत्थरबाजी की है. इस घटना में जहां एक महिला सिपाही घायल हो गई है. वहीं पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है. घायल महिला सिपाहो का इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बरौनी के बथऔली चौक की है.25 से 30 लोगों ने किया हमला

घटना के संबंध में महिला कर्मी ने बताया कि उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि बथऔली इलाके में शराब बिक्री का काम किया जा रहा है. इसी सिलसिले में उत्पाद पुलिस की टीम तीन गाड़ियों से मौके पर पहुंची और शराब को जब्त करने के साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया. इसी बीच तकरीबन 25 से 30 की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उत्पाद पुलिस की टीम पर हमला बोलते हुए आरोपी को छुड़ाने लगे. हमलावरों ने पुलिस के पास से जब्त शराब को भी छीन लिया.उत्पाद विभाग का गाड़ी चलाने वाले चालक विकास कुमार ने बताया कि हमलावरों ने पत्थर से जमकर हमला किया है. इस घटना में कई पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हो गए वहीं एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जिसे फौरन बेगूसराय के अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. बताया जा रहा है कि वाहन पर बड़े ईंट-पत्थरों से पथराव किया गया जिससे ना सिर्फ वाहन क्षतिग्रस्त हो गई बल्कि महिला सिपाही भी घायल हो गई. वहीं इस मामले में उत्पाद पुलिस की टीम के द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.