सम्राट चौधरी बने बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, संजय मयूख ने दी जानकारी

बिहार बीजेपी पार्टी में एक बड़ा बदलाव किया गया है. जिसे सीधे 2024 लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. पार्टी ने अब सम्राट चौधरी को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. प्रदेश अध्यक्ष की कमान अब सम्राट चौधरी संभालेंगे. सम्राट चौधरी को लेकर आधिकारिक ऐलान भाजपा की तरफ से कर दिया गया है. संजय मयूख ने इस बात की जानकारी दी है. सम्राट चौधरी जहां पहले JDU पार्टी में थे उसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था. यहीं नहीं उन्होंने आरजेडी पार्टी की भी कमान संभाली है. Samrat Chaudharyआपको बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्र जारी किया है. जहां अब तक डॉ. संजय जायसवाल इस पद को संभाल रहे थे, लेकिन अब सम्राट चौधरी बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. वहीं, केवल बिहार ही नहीं बल्कि राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को बनाया गया है तो दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को बनाया गया, मनमोहन समाल को उड़ीसा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.