मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के गौशाला रोड स्थित संत जेवियर्स जूनियर/ सीनियर स्कूल में 27 मार्च को करियर पर परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी भाग ले सकते हैं। ग्यारहवीं या बारहवीं वर्ग के सिलेबस काफी विस्तृत होते हैं। ऐसे में दसवीं बोर्ड के बच्चों को अपनी सफलता के प्रति आश्वस्त होना चाहिए। जिससे कि बच्चों को आगे की परीक्षाओं की तैयारी के लिए काफी वक्त और आत्मविश्वास मिल सके। इसी बात को ध्यान में रखकर सेंट जेवियर्स जूनियर/ सीनियर स्कूल और सेंट जेवियर इन्टरनेशनल स्कूल ने ग्यारहवीं की पढ़ाई 6 अप्रैल 2023 से शुरू करने का निर्णय लिया है। जहां बच्चों का नामांकन कर शिक्षण सामग्रियों के साथ +2 की पढ़ाई की शुरुआत की जाएगी।
विद्यालय के प्राचार्य अमोद कुमार दत्ता ने दसवी बोर्ड की परीक्षा में सफल हुए छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दसवीं व बारहवीं में सफल हुए कुछ बच्चों ने राहत की सांस ली होगी और कुछ भविष्य की योजनाएं बनाने में जुट गए होंगे। ऐसा देखा गया है कि कुछ बच्चे लम्बी छुट्टी पर चले जाते हैं और अपनी योजनाएं कल पर टाल देते हैं जो कभी नहीं आता। उन्हें लगता है कि बोर्ड रूपी तूफान टल चुका है और अगले तूफान के आने में काफी वक्त है।
हकीकत में उनके जीवन का सबसे कठिन वक्त +2 की पढ़ाई के वक्त आता है, जब हर विषय की पढ़ाई उन्हें सूक्ष्मतम तरीके से करनी पड़ती है। इस काल कि पढाई यह तय करती है कि उनके भविष्य की दिशा क्या होगी और कालांतर में वे किस मंजिल पर पहुंचेंगे। अगर वे परीक्षा के परिणाम का इंतज़ार करेंगे तो अपने बहुमूल्य दो-तीन महीने बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं कर पाएंगे। ऐसा भी पाया गया है कि बच्चे +2 स्तर पर अपने विषय का चुनाव करने में चूक जाते हैं या असमंजस की स्थिति में होते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें विद्यालय प्रबंधन से सम्पर्क करना चाहिए और शिक्षकों की सलाह पर अपने विषय का चुनाव करना चाहिए।
इस संदर्भ में अभिभावकों की सलाह पर बच्चों के दिशा निर्देशन के लिए हमलोगों ने रविवार, दिनांक 26 मार्च 2023 को सेंट जेवियर्स जूनियर / सीनियर स्कूल, गौशाला रोड, मुजफ्फरपुर में और सोमवार दिनांक 27 मार्च 2023 के दिन सेंट जेवियर इन्टरनेशनल स्कूल, बैरिया रोड, मुजफ्फरपुर में सुबह 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक कैरियर पर परिचर्चा का आयोजन किया है।