नालंदा में सि’र क’टी ला’श मिली, जमीन में द’फन ध’ड़ को नों’च रहे थे कुत्ते

नालंदा: नालंदा में सिर कटी लाश मिली है। लाश हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़नपुर गांव में खेत किनारे एक बड़े गड्ढ़े में दफन थी। शुक्रवार दोपहर खेत में काम करने गए किसानों की नजर कुत्तों पर पड़ी। नजदीक जाकर देखा तो लगा वह किसी के पैर को नोंच रहे थे। जमीन से पैर बाहर देख किसान दंग रह गए। इसके फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों की मदद से मिट्टी के अंदर से शव को बाहर निकाला तो लोग चौंक गए। सिट कटी लाश नग्न अवस्था में थी।

Bihar :नालंदा में सिर कटी लाश मिली, जमीन में दफन धड़ को नोंच रहे थे कुत्ते  - Bihar: Headless Dead Body Found In Nalanda, Dogs Were Scratching The Body  Buried In Theलाश की पहचान नहीं
इधर, पुलिस ने सिर कटी लाश को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई। इस मामले में हिलसा के डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि सिर नहीं होने के कारण लाश की पहचान नहीं हो पाई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपराधी ने हत्या कहीं और की। बचने के लिए लाश को यहां दफन कर दिया।

किसी युवक की लाश
वहीं इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि लाश देखकर प्रतीत होता है कि यह किसी युवक का लाश है उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष होगी। अपराधियों ने इसकी निर्मम हत्या की। पहचान न हो सके इसके लिए सिर काटकर अलग कर दिया। और धड़ को यहां दफन कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading