फेसबुक पर प्यार चढ़ा परवान तो घर से भागकर की कोर्ट मैरिज, चार महीने बाद प्रेमी दिल्‍ली में छो’ड़कर फ’रार!

छपरा. बिहार के सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव निवासी युवक की बनियापुर थाना क्षेत्र के भकुरा भिठठी गांव की युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी. फेसबुक मैसेंजर के जरिये दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा. इसके बाद परिवार की मर्जी के खिलाफ युवती युवक के पास चली आई. इसके बाद छपरा में पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की. फिर मंदिर में शादी रचाई. इसके बाद दोनों पति-पत्नी बनकर दिल्ली चले गए. हैरानी की बात है कि चार महीने बाद प्रेमी के सिर से प्यार का बुखार उतर गया और वह प्रेमिका को छोड़कर वापस बिहार भाग आया. वहीं, प्रेमिका ने जब बात करने की कोशिश की तो उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा.फेसबुक का प्यार चढ़ा परवान, प्रेमी से मिलने वाराणसी पहुंची प्रेमिका -  Facebook Love Girl Decided To Marry With Varanasi Boy - Amar Ujala Hindi  News Liveयुवती के मुताबिक, पति से बात नहीं होने की स्थिति में वह थक हार कर दिल्‍ली से सोनौली गांव पहुंची, जहां पति और उसके परिवार के सदस्यों ने उसके साथ गाली-गलौज की. वहीं, गाली-गलौज का विरोध किया, तो सभी ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर भगा दिया. युवती ने पति के साथ उसके पूरे परिवार पर धोखा देने समेत मारपीट करने को लेकर मशरक थाने में आवेदन दिया है.फेसबुक पर हुई दोस्‍ती, फिर…

जानकारी के मुताबिक, मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव निवासी अंकित कुमार की फेसबुक पर बनियापुर थाना क्षेत्र के भकुरा भिठठी गांव निवासी प्रीति कुमारी से दोस्ती हुई थी. पहले मैसेंजर पर चैटिंग होती रही. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया. फिर व्हाट्सएप पर दोनों की बातों का सिलसिला आगे बढ़ा. इस बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा, तो शादी करने का फैसला कर लिया.

युवती इंसाफ के लिए पहुंची थाने

युवती ने बताया कि 27 दिसंबर 2022 को कोर्ट मैरिज करने के कुछ दिन बाद मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज शादी की थी. इसे बाद दोनों दिल्ली जाकर खुशहाल जीवन जी रहे थे. इस बीच अंकित किसी काम के चलते उसे बिना बताए गांव भाग आया. वहीं, गांव आने के बाद उसने मेरा मोबाइल नम्बर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया. जब मैं उसका इंतजार करने बाद दिल्‍ली से गांव पहुंची, तो पति और परिवारवालों ने घर में घुसने नहीं दिया. बहरहाल, प्यार में धोखा खाई प्रीति के पास अब कोई चारा नहीं बचा था, लिहाजा शादी के चार महीने बाद मामला मशरक थाने पहुंच गया है. मशरक थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि युवती ने पुलिस को आपबीती बताते हुए अपने पति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading