मुजफ्फरपुर में एक्यूरेट एजुकेशन कॉन्क्लेव द्वारा एजुकेशन फेयर का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित द पार्क में एक्यूरेट एजुकेशनल कॉन्क्लेव के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न संस्थानों द्वारा  एजुकेशन फेयर लगाए गए थें. कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह, कुढ़नी के विधायक केदार गुप्ता एवं गायघाट विधायक निरंजन राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।एजुकेशनल फेयर में मुजफ्फरपुर जिला समेत अन्य जिलों के विद्यार्थियों ने भी काफी संख्या में आकर अपना-अपना नामांकन सीट बुक कराया। एक्यूरेट मल्टी सर्विसेज के मुख्य संचालक कुमुद रंजन ने कहा कि 18 वर्ष की अवधि के दौरान यह संस्था लाखों विद्यार्थियों को एक उज्जवल भविष्य बनाने का हर संभव कोशिश करती है। इस संस्था ने लाखों विद्यार्धियों को एक समुचित संस्थान उपलब्ध करने कि जिम्मेदारी ली है और निरंतर आने वाले समय में भी लेती रहेगी।

हमेशा विद्यार्थियों  की समय से काउंसलिंग करती रहेगी। जिससे वह अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें। कार्यक्रम में मोहम्मद मेराज, सैयद जहीर अब्बास एवं अमित कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading